स्कूल शिक्षा के महानिदेशक एवं राज्य परियोजना निदेशक, लखनऊ के आदेश के क्रम में विद्यालयों का नियमित निरीक्षण एवं अनुश्रवण खंड शिक्षा अधिकारियों एवं जिला समन्वयकों द्वारा प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से निरीक्षण किया गया। इस दौरान परिषदीय विद्यालयों में 253 अध्यापक, शिक्षामित्र व अनुदेशक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए। बीएसए मनिराम सिंह ने सभी का अनुपस्थित तिथि का वेतन/ मानेदय की कटौती करते हुए स्पष्टीकरण तलब की है। स्पष्टीकरण नहीं देने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बीएसए मनिराम सिंह ने बताया कि परिषदीय स्कूलों का नियमित निरीक्षण और अनुश्रवण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अध्यापक, शिक्षामित्र व अनुदेशक का विद्यालय से अनुपस्थित पाया जाना अनुशासनहीनता व उच्चाधिकारियों के आदेशों-निर्देशों की अवहेलना तथा सौंपे गए कार्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही को मानी जाएगी और संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।