फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सामूहिक विवाह योजना में आज एक दूजे के होंगे 252 जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 26 फरवरी को सुबह 10 बजे राजकीय पॉलिटेक्निक ग्राउंड में कार्यक्रम होगा। इस बार जिले के समस्त विकास खंडों से चयनित 252 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए राजकीय पॉलिटेक्निक ग्राउंड पूरी तरह से सजने लगा है। पिछले माह 227 जोड़े की शादी का आयोजन किया गया था, जिसमें 124 जोड़े ही उपस्थित हुए थे। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ प्रदान किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि आयोजन सुव्यवस्थित और गरिमामय वातावरण में संपन्न हो सके। इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु भी सम्मिलित होंगे। प्रशासन की ओर से आयोजन स्थल पर बैठने, पेयजल, सुरक्षा, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
-
सीयर ब्लाॅक के सबसे अधिक 68 जोड़े होंगे शामिल
प्रशासन की तरफ से इस बार जिले के सभी ब्लाकों के जोड़े को पॉलिटेक्निक ग्राउंड में शामिल होंगे। इसमें सबसे अधिक 68 जोड़े सीयर ब्लाक के भाग लेंगे। इसमें ब्लाक बैरिया के 8, बांसडीह 9, बेलहरी 4, बेरुआरबारी 23, चिलकहर 7, दुबहर 3, गड़वार 7, हनुमानगंज 1, मनियर 32, मुरलीछपरा 5, नगरा 16, नवानगर 37, पंदह 5, रसड़ा 12, रेवती 8, सीयर 68, सोहांव 1 के अलावा नगर पंचायत मनियर के 4, नगर पालिका परिषद रसड़ा व नगर पंचायत सहतवार से एक-एक जोड़े शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें