फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जल जीवन मिशन से खोदी गईं 2514 किमी सड़कें हुईं दुरुस्त, 72 किमी पर काम बाकी

विज्ञापन
जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई देवरिया कला गांव की सड़क का मरम्मत के लिए डाली गई गिट्टियां।संवाद
विज्ञापन
बलिया। जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत का काम तेजी से कराया जा रहा है। जिले में अब तक 2586 किलोमीटर में से 2514 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत पूरी हो चुकी है, जबकि शेष 72 किलोमीटर पर काम जारी है। इसके लिए जल निगम ग्रामीण की 15 टीमें लगाई गई हैं। विभाग का दावा है कि बाकी काम भी जल्द पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, जल जीवन मिशन के तहत जिले के 17 ब्लॉकों में घरों तक नल से जल पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछाई गई थी। इसके लिए कुल 2586 किलोमीटर सड़कों की खोदाई की गई थी। पाइपलाइन डालने के बाद कई स्थानों पर सड़कों को मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया था। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती थी। बारिश के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती थी। कीचड़ और ऊबड़-खाबड़ रास्तों के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
लोगों की परेशानी को देखते हुए जल निगम ग्रामीण ने सड़कों की मरम्मत को प्राथमिकता दी है। सीयर, पंदह, सिकंदरपुर, नगरा, रसड़ा, मनियर, बांसडीह, हनुमानगंज, सोहांव, बैरिया, दुबहर, बेलहरी, रेवती, बेरुआरबारी और गड़वार सहित विभिन्न ब्लॉकों में मरम्मत कराई जा रही है। इसके लिए 15 टीमें लगातार काम कर रही हैं। अब तक 2514 किलोमीटर सड़क दुरुस्त कराई जा चुकी है, जबकि शेष 72 किलोमीटर पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता इं. पीके वर्मा ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत जिले में कुल 2586 किलोमीटर सड़कों की खोदाई हुई थी। इसमें से 2514 किलोमीटर की मरम्मत पूरी करा दी गई है। शेष 72 किलोमीटर सड़क की मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है। इसे भी जल्द पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें