सिकंदरपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गांधी इंटर कालेज के प्रांगण में शनिवार को 251 जोड़ों ने सात जन्मों तक एक दूसरे का सात जन्मों तक साथ देने का वचन लिया। सभी जोड़ों का कन्यादान सिकंदरपुर विधायक संजय यादव ने किया। सभी जोड़ों को विभाग की ओर से आवश्यक सामान देकर विदा किया गया।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को गांधी इंटर कालेज में पंडित विनय कुमार मिश्र, आशुतोष मिश्र, रविशंकर चौबे सहित 11 आचार्यों ने वैदिक मंत्रोचार के बीच हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार सिंदूरदान तक की विधि कराई। योजना के तहत प्रत्येक जोड़ों को बर्तन सेट, कुकर, सूटकेस, दो चादर,शृंगारदान, पायल, बिछिया, साड़ी और वर के लिए वस्त्र दिया गया। सिकंदरपुर विधायक की ओर से जनसहयोग से पंखा, बड़ा बक्सा, छोटा गैस सिलिंर, गद्दा, तकिया, चादर, साड़ी, कपड़ा प्रत्येक जोड़ों को उपहार स्वरूप दिया गया। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार की इस बहुआयामी योजना के तहत गरीब बेटियों के हाथ पीले करने का जिम्मा सरकार ने लिया है। गरीबों को इसका सीधा लाभ मिल रहा है। गरीब परिवार की बेटियों की शादी का जिम्मा सरकार बखूबी निभा रही है। प्रदेश में लाखों गरीब कन्यायों का विवाह इस योजना के माध्यम से अभी तक हो चुका है। आज मुझे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सैकड़ों लड़कियों का विवाह कराने का मौका मिला। विवाह समारोह में पहुंचे वर-वधू और उनके परिजनों के लिए लंच की व्यवस्था की गई थी। वहीं, क्षेत्रीय विधायक की पहल पर स्वयंसेवी लोगों की ओर से उपहार स्वरूप गैस सिलेंडर, बड़ा बक्सा सहित अन्य सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर चेयरमैन रविन्द्र वर्मा, गुड्डू सिंह, संजय जायसवाल, मनीष सिंह, मोहन गुप्ता, अनिल पांडेय, अजय सिंह, गणेश सोनी, राजेन्द्र सिंह, सुरेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, ओमप्रकाश यादव, निरंजन राय, मंटू सिंह, समाज कल्याण अधिकारी अभय सिंह, खंड विकास अधिकारी प्रमोद गुप्ता, एडीओ मनोज यादव इरशाद अहमद आदि रहे।अध्यक्षता प्रबन्धक अरविंद कुमार राय और संचालन अजय राजभर ने किया। कार्यक्रम में आए हुए आगंतुकों के प्रति आभार विधायक संजय यादव ने व्यक्त किया।
मुस्लिम जोड़े का हुआ निकाह
सिकंदरपुर। मुख्सायमंत्री मूहिक वैवाहिक समारोह के तहत गांधी इंटर कालेज में शनिवार को हिंदू जोड़ों के लाथ मुस्लिम जोड़े का भी निकाह कराया गया। गांधी मोहल्ला सिकंदरपुर निवासी दिलशाद का निकाह सिवानकला निवासी चांदनी परवीन से हुआ। रीति-रिवाज के अनुसार उनका निकाह मौलवी ने पढ़ाया। आवश्यक सामान देकर विदा किया गया।
गेट पर किया जा रहा था रजिस्ट्रेशन
सिकंदरपुर। गांधी इंटर कॉलेज के मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान पहले गेट पर पहुंचते ही रजिस्ट्रेशन का कार्य किया जा रहा था, ताकि उनको विवाह का सर्टीफिकेट बन सके। मंच से क्षेत्रीय विधायक द्वारा वर-वधू पक्ष को विवाह का सर्टीफिकेट प्रदान किया गया। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस के जवान भी तैनात किए गए थे।
सिकंदरपुर क्षेत्र के गांधी इंटर कालेज में आयोजित सामूहिक विवाह के दौरान बैठे वर-वधु।- फोटो : BALLIA