फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेगुलेटर के रिसाव से 250 एकड़ की फसल हुई बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
रेगुलेटर के रिसाव से 250 एकड़ की फसल बर्बाद
विज्ञापन

बाढ़ विभाग की लापरवाही बंधे के किनारे बसे किसान हो रहे परेशान
रिसाव के चलते हर साल जलमग्न हो जाती हैं फसलें
संवाद न्यूज एजेंसी
जयप्रकाशनगर। सरकार किसानों की आय दोगुनी और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दे रही है। उनके लिए नई नई योजनाओं की घोषणा की जाती है लेकिन धरातल पर देखें तो किसानों की परेशानी जस की तस पड़ी है। फसलों की उचित लागत भी नहीं निकल पाती। प्राकृतिक आपदा तो अलग से है ही। बाढ़ विभाग की लापरवाही उन पर और भारी पड़ रही है। इसी प्रकार का मामला जयप्रकाशनगर में देखने को मिला, जहां बाढ़ विभाग की लापरवाही का खामियाजा सालों से बंधे के भीतर निवास करने वाले कई गांवों के सैकड़ों किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
संसार टोला गांव के सामने स्थित रेगुलेटर के रिसाव से किसानों की फसलें डूबकर नष्ट हो जाती हैं और इसकी सुधि कोई नहीं लेता। इस साल भी कई गांवों के किसानों की करीब 250 एकड़ की फसल बर्बाद हो गई है। वर्ष 1983 में जब बीएसटी बांध का निर्माण हो रहा था, तब गंगा में बाढ़ के पानी का बंधे पर काफी दबाव न हो, इसके लिए बाढ़ विभाग द्वारा रेगुलेटर का निर्माण कराया गया। हर साल रेगुलेटर की मरम्मत भी विभाग करवाता था जिससे बांध के भीतर के किसान अपने खेती खूब आसानी से किया करते थे लेकिन करीब एक दशक से इस रेगुलेटर की मरम्मत नाम पर विभाग मात्र खानापूर्ति कर है। इसके कारण रेगुलेटर के चारों गेट पूरी तरह बंद नहीं हो पाते हैं और नदी का जलस्तर बढ़ते ही रेगुलेटर से रिसाव शुरू हो जाता है और यह पानी बंधे के भीतर के किसानों की फसलों को डूबो देते हैं। इस वर्ष भी रिसाव के चलते कई गांवों के सैकड़ों किसानों के करीब 250 एकड़ की फसल बर्बाद हो चुकी है। हालांकि बाढ़ विभाग रेगुलेटर से रिसाव बंद करने के लिए बोरी आदि डालकर बंद करने में जुटा है लेकिन अभी भी किसान चिंतित हैं। ग्राम प्रधान रूबी सिंह, दशरथ यादव, शामू ठाकुर, संजय सिंह, राजेश सिंह, अरुण सिंह, कृष्णा यादव, राधेश्याम यादव आदि का कहना है कि यह स्थिति करीब पांच वर्षों से चली आ रही है। इस बाबत कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

इन गांवों के किसानों की डूबी फसलें
जयप्रकाशनगर। बैरिया संसार टोला बांध पर बने रेगुलेटर से रिसाव के कारण कई गांवों के किसानों की फसल चौपट हुई हैं। इसमें बाबू के डेरा पूर्वी, बाबू के डेरा पश्चिमी, कृष्णा नगर, संसार टोला, दलजीत टोला, फकरु टोला, शोभा छपरा, लक्ष्मण छपरा, कर्ण छपरा, धतुरी टोला, मठधज्जू गिरि, दलजीत टोला आदि गांवों के किसान हैं।
विज्ञापन

बीएसटी बांध पर बने रेगुलेटर की मरम्मत कराई गई थी। अगर फिर रिसाव हो रहा है तो इसे रोकने की व्यवस्था कराई जाएगी। - संजय मिश्रा, एक्सईएन, बाढ़ खंड, बलिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें