फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याकांड के आरोपी हरि सिंह पर 25 हजार का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलबीर सिंह उर्फ जलेश्वर सिंह की हत्या के आरोपित हरि सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। कुछ दिन पहले शासन को पत्र भेज जलेश्वर के परिजनों ने एक स्थानीय विधायक पर हरि सिंह के संरक्षण करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि सात जुलाई 2021 को बलबीर सिंह उर्फ जलेश्वर की हत्या बैरिया के चिरैया मोड़ के पास फिल्मी स्टाइल में गोलियों से भूनकर कर दी थी। हत्या के मामले में आरोपित हरीश पासवान पुलिस एनकाउंटर में मारा जा चुका है, जबकि सबल सिंह व अभय भारती को न्यायालय से जमानत मिल चुकी है। मुख्य आरोपी हरि सिंह फरार है। पीड़ित के भाई नीतीश सिंह की ओर से हरि सिंह की गिरफ्तारी नहीं होने पर आत्मदाह की घोषणा की गई थी। साथ ही एक स्थानीय विधायक और पुलिस पर आरोपी को संरक्षण देने का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस हरकत में आई 25 नवम्बर को हरि सिंह के बैरिया व बलिया के आवास पर कुर्की के कार्रवाई के लिए नोटिस चस्पा की। रविवार को पुलिस अधीक्षक ने हरि सिंह के ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। एसएचओ शिवशंकर सिंह ने बताया कि जो भी हरि सिंह को गिरफ्तार कराने में पुलिस की मदद करेगा उसे इनाम दिया जाएगा। उसकी पहचान भी गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें