धर्मापुर। काफी दिनों से दी जा रही है दबिश के परिणाम स्वरूप 25000 का इनामिया अभियुक्त महरुद्दीन खान उर्फ नन्हें खान पुत्र अजीमुलहक खां निवासी महेंद्र थाना करीमुद्दीनपुर जिला गाजीपुर उसके घर से बाहर से गिरफ्तार किया गया। बता दें कि महरुउद्दीन खान उर्फ नन्हे खां मुख्तार अंसारी गैंग का बेहद करीबी सदस्य था। जिसके द्वारा गांव में वर्चस्व बनाने व आर्थिक लाभ के लिए मगई नदी पर अवैध रूप से पूल बनाया जा रहा था। राजस्व विभाग की तहरीर पर करमुद्दीनपुर थाना के थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह अपने पुलिस बल के साथ 20 अगस्त की सुबह पांच बजे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तलाशी के दौरान एक पिस्तौल, एक कारतूस बरामद हुआ था। लेकिन वह एक दिन बाद जमानत पुर छूट गया।
इसके बाद रविवार को बलिया के चितबड़ागांव थाने व करीमुद्दीनपुर थाने की संयुक्त पुलिस ने टीम ने आरोपी के गांव महेंद्र में गिरफ्तारी के लिए दबिश दिया। लेकिन वह पकड़ा नहीं गया। इसके बाद चितबड़ागांव पुलिस ने उसके पांच करीबियों को पकड़कर थाने लाने लगी। यह देख उसके समर्थक आक्रोशित हो गए और पुलिस को दौड़ा लिया। जिसका नतीजा रहा है कि दोनों थाने की पुलिस को वहां से भागना पड़ा। अंतत: करीमुद्दीनपुर थाने की पुलिस ने सोमवार को उसे उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध करीमुद्दीनपुर एवं चितबड़ागांव थाने में कई मुकदमा दर्ज है।