फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: लूट के खुलासे के लिए 25 संदिग्ध हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। थाना क्षेत्र के भीखा छपरा नई बस्ती मूंज के डेरा में मोतीलाल गोड़ के घर पर हुई लूट के पांच दिन बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। हालांकि पुलिस ने 25 लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

आठ फरवरी की रात हथियार बंद बदमाशों ने मोतीलाल गोड़ के घर में घुसकर हत्या और दुष्कर्म की धमकी देते हुए लाखों रुपये के सोने व चांदी के आभूषण और बर्तन लूट ले गए थे। विरोध पर परिजनों की पिटाई भी की थी। पुलिस ने लूट की घटना में तथ्य छिपा कर चोरी में दर्ज किया था।
डीआईजी सुनील कुमार सिंह के पेच कसने पर तत्कालीन थाना प्रभारी निलंबित हुए थे। घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत में हैं। महिलाओं का कहना है कि वह घटना मन से निकल नहीं पा रही है। मोतीलाल गोड़, उनकी पत्नी वंशी देवी और पुत्रवधू खुशबू देवी का कहना है कि पुलिस चोरी गया सामान बरामद कर दे। हम अपने गहने पहचान जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें