बलिया। महिला कल्याण विभाग की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव का कार्यक्रम सीएचसी दुबहर पर मनाया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज के निर्देशानुसार, 25 नवजात बालिकाओं और माताओं को प्रशस्ति पत्र, बेबी कपड़ा , हाइजीन कीट डायपर स्वीट्स जलपान आदि देकर सम्मानित किया।
इसके पूर्व, केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पूजा सिंह ने सभी पात्र बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना को लेकर जागरूकता किया। आशाओं को निर्देशित किया कि वह सभी पात्र बालिकाओं के मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आवेदन करवाए। बीपीएम ने माताओं को बच्चियों को समय से टीकाकरण जरूर करवाएं और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को जागरूक किया। मौके पर महिला शक्ति केंद्र की टीम, बीपीएम सहित आशा कार्यकर्ता मौजूद रही।