फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 24 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। प्रतिबंधित 120 माइक्रोन से कम के सिंगल यूज प्लास्टिक की थैलियों, गिलास, कटोरी, चम्मच आदि के उपयोग को रोकने के लिए नगर पालिका परिषद ने शुक्रवार को गुदरी बाजार में अभियान चलाया। जिसका नेतृत्व नगर मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा एवं अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने किया। गुदरी बाजार स्थित एक दुकान के स्टोर रूम पर छापा मारकर 24 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक का सामान जब्त किया गया। नगर मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा के निर्देश पर दुकानदार के समक्ष प्लास्टिक के सामान का वजन कराया गया एवं शासन की गाइडलाइंस के अनुसार 25000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने दुकानदार को हिदायत दी कि वह भविष्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक के सामान को ना ही बेचे और ना ही उपयोग के लिए बढ़ावा दें। इस दौरान कर निर्धारण अधिकारी अमरनाथ, राजस्व निरीक्षक अभिषेक सिंह, सफाई एवं खाद्य इंस्पेक्टर अहमद नदीम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें