बलिया। काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सीआईसीएसई) बोर्ड की आईएससी परीक्षा के नतीजे रविवार को घोषित कर दिए गए। जिले के चार स्कूलों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। बेहतर नतीजे से परीक्षार्थी खुशी से झूम उठे और एक-दूजे को मिटाइयां खिलाईं। सेक्रेट हार्ट के हर्ष मौर्या ने कामर्स और होलीक्रॉस स्कूल नाहिद परवीन विज्ञान वर्ग में 96.5 फीसद अंकों अव्वल रहीं।
सेक्रेड हार्ट स्कूल सहरसपाली में 32 परीक्षार्थी, जिसमें सभी पास हो गए। कामर्स में हर्ष मौर्या 96.5 फीसदी अंकों के साथ अव्वल रहे। सुजल श्रीवास्तव को 91 और संजीत कुमार सिंह, रोहन गुप्ता, ओमकेश, आकर्षिका 90 प्रतिशत अंक मिले। हर्ष मौर्या 10वीं में भी मेधावियों की सूची में शमिल थे. पांच परिक्षार्थियों ने 90 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल किए हैं जबकि 20 ने 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए। प्रधानाध्यापिका नम्रता पाण्डेय ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
नाहिद और स्वाती ने किया होलीक्रॉस में अव्वल
बलिया। अमृतपाली स्थित होलीक्रॉस स्कूल के 112 परीक्षार्थी थे। सभी पास हो गए। विज्ञान वर्ग में नाहिद परवीन खानम ने 96.5 प्रतिशत अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। स्नेहा गुप्ता ने 96, समृद्धि तिवारी ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए जबकि कामर्स में स्वाति गुप्ता ने 93.5, प्रिया ने 92.3 और शिवम गुप्ता ने 92.75 प्रतिशत हासिल किए।
कैस्टरब्रिज में जाह्नवी पहले स्थान पर
बलिया। बसंतपुर स्थित कैस्टरब्रिज स्कूल का परीक्षा परिणाम भी शत प्रतिशत रहा। जाह्नवी सिंह ने 95 फीसदी अंकों के साथ विद्यालय में पहले स्थान पर रहीं। रिद्धिमा श्रीवास्तव व निष्ठा सिंह ने 93.5, आर्यन राज, रोशन श्रीवास्तव तथा श्वेतांक राय ने 92.5 फीसदी अंक हासिल किए। अंशिका मिश्रा ने 91.5, शांभवी चौरसिया ने 91 प्रतिशत नंबर प्राप्त किए। नौ छात्र छात्राओं ने 90 फीसदी से ज्यादा और 17 छात्र-छात्राओं ने 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए। प्रधानाचार्या वी सिसौदिया ने सभी विद्यार्थीयों के उज्ज्वल भविष्य कि कामना की।
सेंट मेरीज का रिजल्ट शति प्रतिशत
रसड़ा। क्षेत्र के राघोपुर स्थित सेंट मेरीज स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल की छात्रा दीक्षा मिश्रा 88.8 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान पर रहीं। सामर्थ्य जायसवाल एवं सौम्या कुमार 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। रजत यादव ने 88 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे। सेंट मेरिज स्कूल के प्रधानाचार्य मर्सी दास ने बताया कि विद्यालय में कुल 49 छात्रों ने परीक्षा दी थी सभी पास हैं।विद्यालय परिवार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।