बलिया। जिले में सोमवार को आई रिपोर्ट में 22 लोग नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 6237 हुई। इसमें पहले से भर्ती 6215 में से 5898 लोग उपचार के बाद स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 250 है।
जिले में अब तक कोरोना से कुल 89 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं जनपद के ही रहने वाले गैर जनपद में मिले मरीजों को मिलाकर कुल 6456 संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि हनुमानगंज के विशुनीपुर में एक, स्टेशनरोड में एक, सतनीसराय में एक, पोरस में एक, दुबगा में एक, पंदह के खेजुरी में दो, सोनपुरवा में एक, शंकरपुरा में एक, बलिया में एक, गड़वार के त्रिकालपर में तीन, गादोऊ में एक, नवानगर के सीवानकला में एक, लौहर में एक, दादर में एक, सिकंदरपुर में एक, निपनिया में एक, रामपुर हिजया में एक, बेरूआरबारी के असेगा में एक, सुखपुरा में एक, बांसडीह के शाहपुर में एक, शिवरामपुर बारी में एक, रसड़ा के मोतिरा में एक, सीयर के बस्ती कमलासागर में एक, बैरिया के छयाछपरा में दो पॉजिटिव पाए गए है।