बलिया। जनपद में कोरोना नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में भी व्यापक स्तर पर पांव पसार चुका है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में रोज गिरावट दिखाई जा रही है। बुधवार को आई रिपोर्ट में मात्र 22 नए संक्रमित मरीज मिले है। जबकि एक भी मौत की पुष्टि नहीं की गई है। इस प्रकार मौत की संख्या 210 पर रूकी हुई है। जबकि एक्टिव केस मात्र 358 हैं। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने दी है। सीएमओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर बचाव ही सबसे सरल तरीका है। टीका लगने के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही बार-बार हाथ धोएं एवं मॉस्क लगाएं। कहा कि आपकी लापरवाही भविष्य में भारी पड़ सकती है।