बलिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने टीडी कालेज चौराहे पर पीओके के आतंकी ठिकाने पर भारतीय वायु सेना द्वारा किए गए हमले पर खुशी का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर पटाखे भी बजाए। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारे देश के भारतीय सैनिकों द्वारा पाक के खिलाफ कार्रवाई कर जो जवाब दिया है, वह काबिलेतारीफ है।
कहा कि भारतीय वायु सेना द्वारा सैकड़ों की संख्या में आतंकवादियों को मार गिराया। आज हमारा देश या साबित कर दिया कि हम किसी से कम नहीं हैं। भारतीय सेना के हौसला को पूरा भारत वर्ष का प्रत्येक नागरिक मना रहा है। इस दौरान एवीबीपी कार्यकर्ताओं ने कुंवर सिंह चौराहा से पैदल मार्च करते हुए नारेबाजी किया। जिला संयोजक संदीप पांडेय ने कहा कि हमारा भारत बदलता हुआ भारत है, अब जो हमसे टकराएगा वह चूर-चूर हो जाएगा। हमारा भारत एक दिन विश्व गुरु बनेगा। इस मौके पर राकेश गुप्ता, सोनू, मयंक शेखर, शक्ति सिंह, प्रशांत राय बंटी, राघवेंद्र सिंह, अभिषेक राय, शिवाजी, सौरव, वरुण चौबे, आशीष, चंद्रकांत, पंकज राय, रवि दुबे, शिवम, विवेक पासवान, धनु कुमार सिंह, निखिल दुबे, अमित वर्मा, अनुराग, अंकित, पुष्पेंद्र सिंह, रितेश, राहुल, अरुण आदि लोग मौजूद है।