फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत कथा के लिए श्रद्घालुओं ने निकाला कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। ठाकुरजी की कुटी पर गुरुवार को सात दिवसीय भागवत कथा के लिए कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। हाथी घोड़े सहित निकली शोभा यात्रा में श्रद्धालु हर, हर महादेव के उद्घोष करते रहे।
विज्ञापन

ठाकुर जी के कुटी पर सुनील शास्त्री के प्रयास से रामसागर दस जी महाराज के सानिध्य में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। जिसके लिए बुधवार को कलश यात्रा ठाकुर जी की कुटी से निकलकर डीह बाबा होते हुए परमेश्वरी स्थान पहुंची। वहां पूजन-अर्चन के बाद कलश में जल भरा गया। इसके बाद शोभा यात्रा भीमपुरा बाजार होते हुए ठाकुर जी की कुटी पर पहुंचा। यात्रा में पुरुष संग महिलाएं व कन्याएं भी शामिल रही। सुनील शास्त्री ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा 21 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगा। शाम को अयोध्या धाम से आए हुए महंत पं. रामानंद दास जी महाराज के द्वारा भागवद कथा का प्रवचन किया जाएगा। इस मौके पर अजय सिंह, नर्वदेश्वर सिंह, ओमहरी पांडेय, अमन सिंह, अंकुर सिंह, गोपाल वर्मा, ध्रुप वर्मा सहित सैकड़ों श्रद्घालु नर-नारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें