फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर तार व खंभे बड़े हादसे को दे रहे दावत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। आदर्श नगर पंचायत बांसडीह में जा रहे विद्युत तार व खंभे जर्जर हो गए हैं। कस्बावासियों ने इस संदर्भ में दर्जनों शिकायतें की और धरना- प्रदर्शन व चक्का जाम भी किया। लेकिन विद्युत विभाग द्वारा सिर्फ आश्वासन ही मिला। समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

छह दशक पहले आदर्श नगर पंचायत बांसडीह के पूर्व स्वर्गीय वीर विक्रम सिंह उर्फ तुन अपने कार्यकाल में पूरे नगर पंचायत में विद्युतीकरण कराया था। इसके अलावा नगर पंचायत को रोशनी देने के लिए अपने निजी जमीन में 400 केबीए का विद्युत ट्रांसफार्मर भी लगवाया था। उसके बाद से बीच-बीच में विद्युत विभाग द्वारा बढ़ते कनेक्शन को देखते हुए कई ट्रांसफार्मर छोटे बड़े स्थापित किए गए लेकिन तार और खंभे पर किसी का ध्यान नहीं गया।
इसके बाद फिर वर्ष 1990 में पूर्व चेयरमैन संजय कुमार सिंह ने इंटर कॉलेज से जिन बाबा तक जर्जर तारों को बदलवा कर नये तार लगवाए। जिसके बाद सैकड़ों की तादाद में नगर पंचायत में विद्युत कनेक्शन बढ़ा। इसके बाद ओवरलोड के चलते जगह-जगह तार का टूट कर गिरना शुरू हो गया। इसकी वजह से तार की स्थिति एकदम जर्जर हो गई है। इससे निजात के लिए व्यापारियों व कस्बावासियों ने दर्जन बार लिखित और मौखिक शिकायत के साथ ही प्रदर्शन कर चक्का जाम किया। लेकिन विद्युत विभाग द्वारा कोरा झूठा आश्वासन ही मिला। जबकि सलेमपुर लोक सभा सांसद रविंद्र कुशवाहा ने अक्तूबर 2018 में अपने निधि से 55 लाख रुपए तार व खंभे बदलने के लिये दिया। लेकिन अभी भी तार व खम्भे नहीं बदले गए। इस बाबत एसडीओ आरके यादव ने बताया कि तार व खंभे के नवीनीकरण के लिये प्रस्ताव बना कर भेजवा दिया गया है। प्रस्ताव पास होते ही युद्ध स्तर पर तार व खंभे बदले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें