फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ ये सिर्फ एक नारा नही हैं संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नेहरू युवा केंद्र, बलिया के तत्वाधान में मां सुरसरी सेवा संस्थान, कथरिया, बलिया द्वारा ब्लाक स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन गौरी भईया महाविद्यालय सागरपाली पर किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कपिलदेव राम, जिला युवा समन्वयक, नेहरू युवा केन्द्र, बलिया एवं ममता सिंह, प्रबंधक, गौरी भईया महाविद्यालय ने दीप प्रज्वलित कर किया। कपिलदेव राम, जिला युवा समन्वयक ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ ये सिर्फ एक नारा नही हैं बल्कि यह एक संकल्प है। हमें हमारी बेटीयों को बेटों के समान ही सम्मान व अधिकार देना है तथा उनके विकास में अपना पूरा योगदान देना है। कार्यक्रम के दौरान पवन कुमार, निदेशक, बलिटेकटिच सेवा संस्थान, पियरिया ने कहा कि साक्षरता एक ऐसा हथियार है जिससे समाज में फैली हर समस्या व कुरीतियों का सफाया किया जा सकता है। अविनाश पाण्डेय ने नैतिक शिक्षा के बारे में बताया। शरद कुमार, कार्यक्रम समन्वयक, नेहरू युवा केंद्र, बलिया ने कहा कि लगातार लड़कों की तुलना में लड़कियों की संख्या कम हो रही है जो कि चिंता का विषय है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुधीर कुमार सिंह, सचिव, मॉ सुरसरी सेवा संस्थान, कथरिया, प्रबंधक, गौरी भइया महाविद्यालय, सागरपाली ने किया। इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के गुप्तेश्वर प्रसाद, रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें