फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केक काटकर मुलायम सिंह का मनाया जन्मदिन-

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह का 80वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 80 किलो का केक काटा किया। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव समाजवाद के असली युद्ध पुरुष हैं। पूर्व मंत्री नारद राय ने गरीब व मजदूरों के मसीहा बताते हुए मुलायम सिंह को लोकतंत्र का रक्षक बताया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने पूरे जनपद की ओर से बधाई दी। समारोह का संचालन जिला प्रवक्ता राजन कनौजिया ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक सुभाष यादव, गोरख पासवान, राज मंगल यादव, लक्ष्मण गुप्ता, संजय उपाध्याय, रामजी गुप्ता, यशपाल सिंह, विश्वनाथ यादव, अजय यादव, रामेश्वर पासवान, संत कुमार सिंह, मनोरमा सिंह, सुशील कुमार पांडेय, अनिल कनौजिया आदि लोग उपस्थित रहे।
उधर, टाउन डिग्री कॉलेज के प्रांगण में गुरुवार को पूर्व रक्षा मंत्री व सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर छात्र संघ परिवार द्वारा मुलायम सिंह यादव के दीर्घायु की कामना की गई। इस मौके पर कृष्ण मोहन सिंह, शिप्रांत सिंह, कुणाल सिंह, सैफुद्दीन आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्रसंघ अध्यक्ष सुधीर मौर्य व संचालन मनोज दुबे ने किया।
विज्ञापन

सहतवार: मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन स्व. बद्रीनाथ सिंह सामुदायिक केंद्र सहतवार बड़ा पोखरा पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी नीरज सिंह, गुड्ड, द्वारा 21 किलो का केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर नीरज सिंह ने 51 गरीब व मजलूमों को कंबल वितरण किया। इस अवसर पर राजेश्वर सिंह, पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।
बेरुआरबारी : ब्लाक मुख्यालय स्थित डवकरा भवन में सपा के राष्ट्रीय संयोजक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष राणा कुणाल सिंह के नेतृत्व में मनाया गया। वही नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के दीर्घायु के लिए भी सबने दुआ की। इस मौके पर हरेंद्र सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव, ब्लॉक अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, रिंकू सिंह आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता हरेंद्र सिंह ने किया।
मनियर: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में केक काटकर मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर शम्भू राजभर, शुभम् मणिक, मंटू सिंह, रविंद्र तिवारी, सुबाष यादव आदि लोग रहे।
रसड़ा: सपा कार्यकर्ताओं ने 10 किलो का केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर चंद्र शेखर सिंह, विजय शंकर यादव, अग्निवेश सिंह सेंगर उर्फ मान सिंह, संजय यादव आदि मौजूद रहे। उधर, युवा नेता अल्ताफ अंसारी के आवास पर छात्र युवजन सभा ने केक काटकर एवं मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर अल्ताफ अंसारी, मोनू चौहान, शहाबुदीन अंसारी, मोनू कन्नौजिया, राजेश कुमार, इमरान इराकी, आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें