फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया गणिराज महाराज का पूजनोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गड़वार। मद्धेशिया समाज के कुलगुरु संत शिरोमणि गणिनाथ महाराज का पूजनोत्सव समारोह शनिवार देर शाम धूमधाम से मनाया गया। रामलीला मंच के भव्य पंडाल में पं. राकेश तिवारी ने गणिनाथ बाबा का पूजन विधि-विधान के साथ कराया। मद्धेशिया समाज के राजेंद्र प्रसाद पूजन कार्यक्रम के मुख्य यजमान रहे।
विज्ञापन

बाबा गणिनाथ के जयकारे के साथ ध्वज के साथ गड़वार बाजार से थाना चौराहा होते हुए बाबा के मंदिर निर्माण स्थल पर पहुंचे। बलिया नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता, अमित सिंह कल्लू, दिनेश गुप्ता, सोनू गुप्ता, विजय गुप्ता, राधामोहन प्रसाद, लल्लन प्रसाद गुप्ता, गोपाल गुप्ता, संजय गुप्ता, मकसूदन, संतोष गुप्ता, सुमित, लालू के नेतृत्व में निकले ध्वज का मंदिर निर्माण स्थल पर पूजन किया गया। इसके बाद आयोजित समारोह में वक्ताओं ने एकता और सहयोग पर जोर देते हुए कुप्रवृतियों से दूर रहकर समाज सेवा का आह्वान स्वजातीय बंधुओ से किया। इस अवसर पर भजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन में राजकुमार मिश्रा, मनोहर गुप्ता आदि ने प्रस्तुति देकर सबको भावविभोर कर दिया। देर शाम पहुंचे स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी व भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार दुबे ने गणिनाथ बाबा का पूजन किया। मद्धेशिया समाज ने इनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि गणिनाथ बाबा का भव्य मंदिर बनना चाहिए। ाज्य मंत्री ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर टुनटुन उपाध्याय, संजय सिंह, विजय प्रकाश वर्मा, ददन राम, डा. सत्यनारायण गुप्ता, संजय मोदी, अखिलेश गुप्ता, संतोष, सुमित, अमन, स्वाधीन गुप्ता आदि रहे। अध्यक्षता राधामोहन गुप्त व संचालन अंजनी गुप्ता ने किया। सोनू गुप्ता ने सबके प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें