बलिया। संभागीय परिवहन विभाग एवं यातयात विभाग द्वारा जनपद में चलाए जा रहे 29वां सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को धरहरा स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल परिसर में सैकड़ों छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक व शिक्षिकाओं को सुरक्षा से संबंधित संकल्प एआरटीओ आंजनेय सिंह ने दिलाया
इस अवसर पर यातायात प्रभारी सुरेश चंद्र द्विवेदी ने छात्रों से कहा कि जब आप अपने पापा के साथ चार पहिया वाहन पर बैठे तो उन्हें सीट बेल्ट लगाने का आग्रह करें और दो पहिया पर बैठे तो हेलमेट लगाने को कहें।
एआरटीओ आंजनेय सिंह ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को लाड़-प्यार में बाइक खरीद दे रहे हैं जिसके चलते सड़क दुर्घटना में काफी इजाफा हुआ है। उन्होंने अनुरोध किया कि नाबालिग बच्चों को बाइक या वाहन चलाने के लिए कत्तई प्रेरित न करें और न ही उनके लिए वाहन की खरीददारी करें। इस दौरान उपस्थित सभी बच्चों को कापी व कलम देकर सम्मानित किया गया।