बलिया। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में संघर्ष समिति के जिला इकाई के सदस्यों ने सातवें दिन भी अपने मांगों के समर्थन में अधीक्षण अभियंता के कार्यालय के सामने धरना दिया। इस दौरान प्रदेश सरकार के हठवादी रवैए तथा निजीकरण के विरोध में जोरदार तरीके से प्रदर्शन किया।
धरना सभा को संबोधित करते हुए संघर्ष समिति के संयोजक बीबी सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री को विज्ञान प्रयोगशाला बना दिया। जिसमें देश के पूंजीपतियों को लाकर प्रयोग किया जा रहा है। हालत यह है कि गरीबों की बिजली कटवाई जा रही है और अमीरों की बिजली कटने के बाद भी जोड़वा दिया जा रहा है। बिजली विभाग को निजी हाथों में देने से मजदूरों का आर्थिक शोषण होगा। चेताया कि अगर बिजली विभाग का निजीकरण हुआ तो हम श्रमिक हर कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं। इस मौके पर पूर्वांचल अध्यक्ष राजनारायण सिंह, आरपी यादव, अर्जुन राम, एसपी सिंह, संजय यादव, मुकेश सिंह, टंकेश कुमार, दिनेश कुमार सिंह, दयानंद, अवध यादव, संतोष कुमार, नगीना राम, पवन कुमार, प्रमोद राश्, नगीना राम, रविदेव मिश्रा, पवन कुमार, सूर्यभान, रामअवध, शिवगोविंद तिवारी, नवनीत यादव, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।