पूर। क्षेत्र के ग्राम में एकईल में संचालित शाखा डाकघर को उच्चीकृत कर उप डाकघर बनाने का प्रस्ताव संचार मंत्रालय ने डाक अधीक्षक बलिया से मांगा है। ग्राम एकइल निवासी सामाजिक कार्यकर्ता संतोष श्रीवास्तव सदस्य राज युवा कल्याण परिषद् उत्तर प्रदेश ने डाकघर को उच्चीकृत करने का अनुरोध मंत्रालय से किया था। डाक निरीक्षक बेल्थरारोड बलवीर सिंह द्वारा प्रस्ताव तैयार कर लिया गया और उप डाकघर को ननहुल, डिहवा, चाङी, इसारपीथापटटी , देवकली शाखा डाकघर को सम्मिलित करने का प्रस्ताव भी गया। एकइल में उपडाकघर बन जाने से क्षेत्र में 7 किलोमीटर की परिधि में सैकड़ों गांव के नागरिकों विशेषता युवाओं , व्यापारियों तथा सरकारी कर्मचारियों को लाभ पहुंचेगा तथा सिकंदरपुर व नगरा आने जाने वाली दिक्कतों से निजात मिलेगी। लेकिन इसको लेकर विभाग द्वारा अब तक कोई पहल नहीं की गई।