बलिया। जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम ने 13 जिला स्तरीय अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश दिया हैं। ये अधिकारी बोर्ड परीक्षा के लिए मजिस्ट्रेट के रूप में नामित हैं और 28 जनवरी को हुई बैठक में अनुपस्थित थे। बैठक को गम्भीरता से नहीं लेने पर डीएम ने यह कार्रवाई की है। साथ ही इन अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की भी चेतावनी दी है। ु एडीएम मनोज सिंघल ने बताया कि जिन अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है, उनमें बचत अधिकारी हरेंद्र ओझा, बीडीओ गड़वार पीके सिंह, सहायक आयुक्त व्यापार कर विवेक कुमार, डीएसओ विनय सिंह, कृषि प्रसार अधिकारी मनौव्वर अली, आरईएस एक्सईएन वीरपाल राजपुर, एक्सईएन लोनिवि एसवी कन्नौजिया, बीडीओ बैरिया रणजीत कुमार, सहायक अभियंता जल निगम प्रभुनाथ यादव, लोनिवि के एई कौशल कुमार झा, आरईएस के सहायक अभियंता दिलीप शुक्ल व सुरेश पांडेय, बीडीओ सीयर पीए त्रिपाठी हैं।