फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्शे के हिसाब से निर्धारण करें सड़क की सीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। बाजार में रविवार को हुई दुकानदारों की बैठक मे लोकनिर्माण विभाग द्वारा नगरा सिकंदरपुर मार्ग पर मनमाने तरीके से सडक की सीमा निर्धारण किए जाने पर नाराजगी जताई गई। कारोबारियों ने कहा कि अतिक्रमण हटाया जाए लेकिन लोक निर्माण विभाग को चाहिए कि वह नक्शे के हिसाब से सड़क की सीमा का निर्धारण करे। दुकानदारों ने कहा की यदि नक्शे के बाद भी जमीन की जरुरत हो तो इसके लिए विभाग सभी को उचित मुआवजा दे। आरोप लगाया कि विभाग मनमाने तरीके से सडक की एरिया निर्धारित कर रहा है। कभी 33 फीट तो कभी 40 फीट पर.निशान लगाया जा रहा है। दुकानदारों ने इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी से भी मिलने का निर्णय लिया। कहा कि यदि लोकनिर्माण विभाग 40 फीट सडक की सीमा मानकर तोडफोड कराता है तो सैकडो दुकानदारों की व्यापक क्षति होगी। बैठक मे देवेन्द्र सिंह , संजय गुप्त , मुन्ना प्रसाद , कृपाशंकर वर्नवाल , रामचंद्र वर्मा ,शेषनाथ शर्मा , मनजीत सिंह मौजूद रहे। अध्यक्षता अश्विनी कुमार सिंह व संचालन रंजय गोड ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें