बलिया। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ का वार्षिक अधिवेशन विभाग के संघ कार्यालय पर शुक्त्रस्वार को आयोजित किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में सेवानिवृत्त वीरेंद्र नाथ मिश्रा को मुख्य संरक्षक, लालजी राम को संरक्षक, अशोक कुमार राय को मंडल अध्यक्ष आजमगढ़, विद्यासागर को जनपद अध्यक्ष, अनवर अली को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जनपद मंत्री भवन प्रसाद, मुख्य सचिव संगठन मंत्री छोटे लाल, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र शाह सहित उपाध्यक्ष व संगठन मंत्री के नाम की घोषणा की गई। वार्षिक अधिवेशन पर चुनाव अधिकारी के रुप में मुरलीधर सिंह ने चुनाव संपन्न कराया। इस मौके पर राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अजय कुमार यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।