मनियर। थाना क्षेत्र के घाटमपुर निवासी झिंगुर राजभर 40 पुत्र सुदर्शन राजभर गौरीशाहपुर में पेड़ के डाल की छटाई करते समय जमीन पर गिर गया। आसपास के लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी झिगुरी मजदुरी का काम करता था। शुक्रवार को गौरी शाहपुर मठिया के समीप पेड़ की डाल की छटाई कर रहा था कि इसीबीच उसका पैर फिसल गया जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा । आसपास के लोगों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र मनियर पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।