फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराटे में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। तृतीय एसएसकेएफआई नेशनल कराटे चैंपियनशीप 2017 का आयोजन संपूूर्णानंद स्टेडियम सिगरा में किया गया। जिसमें दिल्ली पब्लिक कांवेंट स्कूल के चार छात्रों ने गोल्ड और ब्रांज मेडल जीत कर अपने कौशल का लोहा मनवाया। कराटे में अपने हुनर का लोहा मनवाने वाले छात्रों का स्कूल प्रशासन की ओर से जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

स्कूल के प्रबंधक मो. शाहिद ने अपने मेधा का परचम लहराने वाले कराटेबाजों को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल की शिक्षा के साथ मानसिक विकास के लिए इस तरह के आयोजनों की जरुरत है। इससे हम केवल अपना बचाव ही नहीं कर सकते बल्कि दूसरों की मदद भी कर सकते है। आज के युग में कराटे में मेडल जीतना आसान नहीं है। इतनी छोटी उम्र में इस तरह का जज्बा लोगों के लिए अनुकरण का काम करेगा। स्वर्ण पदक एवं रजत पदक जीतने वालों में तनिष्क गहलौत, आशीष कुमार यादव का शामिल है। जबकि रजत पदक सुधांसु रंजन को एक रजत पदक मिला है। इस दौरान स्कूल प्रशासन के लोगों ने मिठाई खिलाकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया। स्कूल के कराटे शिक्षक ने कराटे में पदक जीतकर मान बढ़ाने वाले छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर दिग्विजय चौबे, अनवर, अविनाश, अभिमन्यु सिंह, असलम अंसारी, सद्दाम हुसेन, शाहिद, जितेंद्र सिंह आदि ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें