सिकन्दरपुर। धान क्रय केंद्रों पर मनमानी जारी है। किसानों के धान की खरीद नहीं हो पा रही है। बिचौलिए व क्रय केंद्र के कर्मियों की मिलीभगत से इसे अंजाम दिया जा रहा है और किसान धान बेचने के लिए भटक रहे हैं। साधन सहकारी समितियों एवं गोदामों पर कर्मचारियों के नहीं रहने के कारण भी किसान परेशान हैं। कई साधन सहकारी समिति ऐसी है जो हमेशा बंद रहती हे। जो केंद्र खुलते हैं वहां भी किसानों को बोरी नहीं होने या मिल एलॉट नहीं होने का बहाना बनाकर परेशान किया जा रहा है। जिला पंचायत सदस्य अनन्त मिश्रा ने कहा कि स्थानीय कर्मचारी जानबूझकर लेट कर रहे हैं। ताकि दुकानदारों से धान की खरीद को पूरा किया जा सके। कठौड़ा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डीके चौधरी ने बताया कि उनके गांव स्थित साधन सहकारी समिति को क्रय केंद्र तो बनाया गया है लेकिन आज तक यह केंद्र नहीं खुला। एसडीएम सिकन्दरपुर राजेश कुमार यादव ने कहा कि सभी केंद्रों के संचालन की जिमेदारी कर्मचारियों को दी गईं है। अगर ऐसी शिकायत है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।