फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनुष यज्ञ मेले में लगा अश्व मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। सुदिष्ट बाबा के समाधि स्थल पर अगहन शुदी पंचमी के दिन लगने वाला धनुष यज्ञ मेला से पूर्व अश्व मेला लग गया है। प्रदेश के विभिन्न जनपद, बिहार के छपरा सारण, भोजपुर, सीवान, आरा से विभिन्न नस्ल के घोड़े- घोड़ी मेले की रौनक बढ़ा रहे हैं, घोड़े-घोड़ी के शौकीन व्यापारी मेले में पहुंचकर खरीदारी कर रहे हैं। जबकि मेला प्रशासन धनुष यज्ञ मेला के लिए जमीन की नापी कर व्यपारियो को एलाट करना शुरू कर दिया है। मेला प्रबंधक प्रधान पति गौरी शंकर गुप्ता ने बताया कि मेला में आने वाले दूकानदारों व व्यापारियों के बुनियादी सुविधाओं से लेकर सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की जा रही है। रानीगंज बाजार युवा व्यापार मण्डल अध्यक्ष रोशन गुप्ता ने कहा कि 23 नवंबर से लगने वाला धनुषयज्ञ मेला18 दिसम्बर तक चलेगा। बताया कि इस बार भी कानपुर, इटावा, लुधियाना, पंजाब, बंगाल, बिहार से भारी संख्या में दूकानदार आएंगे। वहीं मनोरंजन के लिए कई कलाकार मेले में आ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें