फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला प्रदर्शनी एवं रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। देवस्थली विद्यापीठ के शिखर ऑडिटोरियम में बुधवार को कला प्रदर्शनी एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष डॉ नवीन सिंह, डॉ सूर्यबली सिंह, प्रधानाचार्य पीसी श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य डॉ इंदू त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान छात्राओं ने कला शिक्षिका अनीता सिंह की देखरेख में स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया, गंगा घाट, हरित क्रांति एवं काशी के घाटों पर कला का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई। इसके अलावा आकर्षक रंगोली बनाकर खूब वाहवाही लूटी। प्रतियोगिता में वंदना, रितिविका, पायल, रौनक, पूर्णिमा, मितिक, सिद्धि, सौजन्या, प्रतिष्ठा आदि की कलाकृति एवं रंगोली आकर्षक का केंद्र बिंदु रही। इस मौके पर बीएल उपाध्याय, ममता सिंह, सीता सिंह, धीरेंद्र सिंह, अमित पांडेय, पीएन त्रिपाठी, नीरज सिंह, कामेश्वर तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें