उंभाव थाना क्षेत्र के रामपुर कानूनगोयान ग्राम में शनिवार को करेंट से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया ।रामपुर कानूनगोयान ग्राम निवासी रवींद्र राजभर (36) घर में तार के होल्डर में बल्ब लगा रहा था, कि इस बीच वह करेंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।