फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज की बुराइयों को समाप्त करने में प्रेरणादायीहैं नाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर। क्षेत्र के शिव मंदिर अखार पर आयोजित दुर्गा पूजन उत्सव में शिव कमेटी द्वारा आदर्श एवं प्रेरणा देने वाले नाटक प्रस्तुत कर ग्रामवासियों को मानवता तथा मर्यादा के पालन करने की प्रेरणा दी गई। शव कमेटी के तत्वावधान में प्रतिवर्ष दुर्गा पूजा उत्सव के अवसर पर सामाजिक नाटकों का सफल मंचन होता चला आ रहा है। इस दौरान शिव कमेटी के कार्यकर्ताओं ने नाटक के मंचन में तथा पूजनोत्सव में सहयोग करने के लिए समस्त ग्रामवासियों को भी धन्यवाद दिया। शिव कमेटी के प्रेरणा एवं आदर्श प्रस्तुत करने वाले नाटक के मंचन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए जागरूक युवा मंच के अध्यक्ष संयोग प्रताप सिंह ने कहा कि कमेटी के सभी कलाकारों को जागरूक युवा मंच के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। कहां की इन युवाओं का उत्साह एवं प्रयास काबिले तारीफ है इनके द्वारा प्रस्तुत नाटक समाज की बुराइयों को समाप्त करने में प्रेरणादायक साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें