फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीता की विदाई देख छलके आंखों से आंसू

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में चल रहे लीला मंचन के क्रम में राम बारात, विवाह और विदाई की मार्मिक प्रस्तुति की गई। सीता की विदाई होते देख जनकपुरवासियों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

मंचन के दौरान गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण के पश्चात राम की बारात जनक के महल पहुंची। जनकपुरवासियों ने बारातियों का आदर सत्कार किया। जनकपुर की महिलाओं ने चारों भाइयों का परछन किया तथा मंगल गीतों के बीच राम की आरती उतारी। उधर, अयोध्या में जश्न का माहौल रहा। इस दौरान जमकर आतिशबाजी के बीच गुरु वशिष्ठ ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ राम-सीता का विवाह संपन्न करवाया। इस बीच खीर खिलाई की रस्म भी अदायगी की गई। इस दौरान हास्य-व्यंग से परिपूर्ण महिलाओं के गायन वादन से माहौल खुशनुमा बन गया। विवाह के बाद सीता की विदाई हुई। जनक और उनकी पत्नी ने सजल नेत्रों से सीता की विदाई की। यह मार्मिक दृश्य देख सभी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें