फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपे गए पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। भाजपा की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी मनाई जा रही है। इसके तहत मंगलवार को बीएसए कार्यालय परिसर में पौधरोपण का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे की अगुवाई में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने 11 पौधे रोपे।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़े पैमाने पर पौधरोपण करने के लिए फरमान जारी किया है। हम चाहते हैं कि जिले मेें हर भाजपा कार्यकर्ता अपने स्तर से पौधरोपण कर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सहभागिता करें। इस मौके पर व्यापारी नेता अशोक कुमार ने कहा कि हम लोगों ने ठाना है कि अधिक से अधिक पौधे नगर के सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जाएं, जिससे कि पर्यावरण पूर्णरुपेण शुद्ध किया जा सके। इस मौके पर बीएसए संतोष कुमार राय, जयप्रकाश साहू, राजेश गुप्ता, विजय गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, लाल बहादुर सिंह, देवेन्द्र सिंह, अजय तिवारी, अभिषेक सिंह, गौतम दुबे, संतोष चौरसिया, गोपाल जी सोनी, अनूप श्रीवास्तव, पवन सिंह, अरविंद सिंह आदि थे।
बांसडीह विधानसभा के प्राथमिक विद्यालयों में युवा भाजपा नेता अश्वनी सिंह लिटील द्वारा 15 जुलाई से पौधरोपण की शुरुआत की गई थी । जिसका मंगलवार को बांसडीह नगर पंचायत के इंटर कॉलेज , कस्तूरबा देवी और जूनियर हाइस्कूल में पौधरोपण कर के इस कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया । इसके बाद जूनियर हाइस्कूल में शिक्षक संघ द्वारा अश्विनी सिंह लिटिल द्वारा चलाए गए इस अभियान की बहुत सराहना की गई । लोगों ने उनका माल्यार्पण कर के बूके देकर सम्मानित किया । इस मौके पर अश्विनी सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य समाज में पौधरोपण के प्रति लोगों को जागरूक करना था । हम युवाओं द्वारा 15 जुलाई से 25 जुलाई तक बांसडीह विधान सभा मे इस कार्यक्रम को चलाया गया। लेकिन अभी भी बहुत सारे ऐसे विद्यालय है जहां की हरे पौधों की संख्या शून्य है । हम युवाओं की टीम जाकर आगे भी पौधरोपण का कार्य करेगी । इस मौके पर मुख्य रूप से, पीयूष तिवारी, पुनीत, कन्हैया, बलवंत, चंचल, दीप्तमान सिंह राहुल, रुद्र सिंह, कुंज बिहारी सिंह, रंजना सिंह, अभिषेक पांडेय , सौरभ सिंह रानू, प्रशांत राय, अभिषेक राय, डब्लू सिंह, सौहार्द, विशाल, बंटी मिश्रा, आदित्य सिंह, मुन्नी, रिंकू खान, रत्नाकर पांडेय, फ़िरोज़ आलम आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें