रेवती। कस्बा स्थित सब्जी मंडी में रविवार को गैस सिलेंडर लीक करने से दूकान में आग लग गई। लोगों ने सूझ-बूझ के साथ सिलेंडर के ऊपर गीला बोरा फेंक उसको बाहर निकाला। अन्यथा मामला मार्केट होने की वजह से भीषण अगिभनकांड हो सकता था। नगर के वार्ड नंबर एक निवासी गोपाल गोंड की सब्जी मार्केट में झोपड़ी में सत्तू की दूकान है। जहां दूकानदार छोटे गैस सिलेंडर पर खाना बना रहा था। इसी बीच अचानक सिलेंडर लीक करने लगा और फिर दूकान में आग लग गई।