बलिया। अखिल भारतीय मांग दिवस के तहत यूपी बैंक इम्पलाईज यूनियन के जिला इकाई के सदस्यों ने बुधवार को इलाहाबाद बैंक की मुख्य शाखा के सामने प्रदर्शन किया। यूनियन के संयुक्त मंत्री राजेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि आज के ही दिन 19 जुलाई 1969 को एक अध्यादेश के तहत 14 बड़े निजी बैंक राष्ट्रीयकृत किए गए। वर्ष 1980 में छह और बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया। कहा कि बैंकों को 90 फीसदी व्यापार अब सार्वजनिक बैंकों के हाथ में आ गया। लेकिन आज सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की निजीकरण करने की कोशिश की जा रही है, जिसका विरोध करते हैं।
उन्होंने जनविरोधी बैंकिंग सुधारों को रोकने, बैंकों का निजीकरण नहीं करने, बैंकों के विलय की योजनाएं रोकने, कार्पोरेट खराब ऋणों को वसूल करने, बैंकों के ग्राहकों पर सेवा शुल्क नहीं बढ़ाने की मांग की। इस मौके पर शंभूनाथ सिंह, जवाहर लाल पाठक, सुधीर कुमार पांडेय, भगवान पर्वत, कंचन कुशवाहा, एहसान सिद्दिकी, अनिल कुमार मौजूद थे।