बलिया। विश्व युवा कौशल दिवस समारोह पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बलिया एवं उप्र कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को युवा कौशल दिवस आयोजित किया गया। जिसमें प्रशिक्षण ले चुके छात्र-छात्राओें ने अलग-अलग माडल प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। छात्राओं के हाथ की कारीगरी की सभी ने सराहना की। कौशल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजकीय आईटीआई रसड़ा के चेयरमैन अरुण कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि जिला सेवायोजन अधिकारी एके पांडेय तथा नवीन चंद्र भारवी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया।