बलिया। सावन महीने में सबसे लंबा कांवर लेकर बाबाधाम जाने में बिहार के पूर्वी चंपारण के नाम अब तक रिकार्ड दर्ज है, जो वर्ष 2016 में 45 फीट कांवर का था। लेकिन जिले के प्रसिद्ध बालेश्वर मंदिर से सोमवार को 63 फीट कांवर रवाना होगा। जिसके साथ एक नया रिकार्ड यूपी के नाम दर्ज होगा और इसके साथ ही कांवर ले जाने में यूपी नंबर ‘वन’ स्थान प्राप्त कर लेगा। यह दावा भृगु क्षेत्र कांवरिया संघ बलेसरा के राकेश सिंह राणा का है।
सदियों से चली आ रही देवघर के बाबा बैजनाथ में कांवर यात्रा के क्रम में देश के कोने-कोेने से लोग जाते हैं। पिछली बार बिहार पूर्वी चंपारण से 43 फींट कांवर गया था।लेकिन इस बार बलिया के प्रसिद्ध बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर से 63 फीट कांवर जाने की तैयार है। इस लंबे कांवर में सिर्फ बलेसरा के ही कांवरियां शामिल होंगे। भृगु क्षेत्र कांवरिया संघ बलेसरा के तत्वावधान में निकल रहा कांवर सोमवार को सुबह दस बजे बालेश्वर मंदिर में माथा टेंकने के उपरांत देवघर के लिए रवाना होंगे। भृगु क्षेत्र कांवरिया संघ बलेसरा के राकेश सिंह राणा का कहना है कि कांवर यात्रा के लिए गांव-गांव में जाकर लोगों से संपर्क किया गया।