बलिया। फसल ऋ ण मोचन योजना के जिला स्तरीय समिति की बैठक विकास भवन सभा कक्ष में समिति के सचिव मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार की अध्यक्षता में हुई। सीडीओ ने सभी बैंक के जिला समन्वयक को निर्देश दिया कि किसी भी दशा में कृषकों की सूचना को योजना के पोर्टल पर 22 जुलाई तक अनिवार्य रूप से फीड करें। 15 अगस्त तक जिले और तहसील स्तर पर कार्यक्त्रस्म आयोजित कर प्रथम चरण के किसानों के ऋण माफी से सम्बंधित पत्र उन्हें दिया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि यदि बैंक को अपने ब्रांच में डाटा फीडिंग में कोई समस्या हो रही है तो जिले स्टर पर फीडिंग कराएं। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ऋणी किसानों का आधार कार्ड का बना होना आवाश्यक है। इसी लिए किसानों को चाहिए कि योजना का लाभ लेने के लिए शीघ्रता से बैंक में अपना आधार फीड कराएं। इस योजना में 15 अगस्त तक प्रथम चक्त्रस् के किसानों का एक लाख तक की सीमा तक फसली ऋण माफ हो जायेगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बब्बन मौर्या को निर्देशित किया कि जनपद के सभी विकास खंडों के बीआरसी पर प्रत्येक कार्यालय दिवस में आधार हेतु कैंप का आयोजन करें। जिससे सभी किसान आसानी से आधार बनवा सकें। चूंकि ऋण माफी में किसानों के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य होगा। कई किसानों का आधार कार्ड नही होने की सूचना पर ऐसा निर्णय लिया गया।