फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान समृद्ध नहीं होगा तब तक देश का उत्थान नहीं: जस्टिस गौतम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती समारोह का आयोजन युवा चेतना ने किया। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की युवा पीढ़ी को स्वामी सहजानंद सरस्वती के राह पर चलना चाहिए। मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति जस्टिस गौतम चौड़रिया ने कहा की स्वामी जी कहा करते थे कि जब तक किसान समृद्ध नहीं होगा तब तक देश का उत्थान नहीं होगा। वह पहली बार बलिया आए हैं। मंगल पांडेय और जयप्रकाश की धरती को वह प्रणाम करते हैं। उन्हें विश्वास है कि स्वामी सहजानंद के रास्ते पर चलकर युवा परिवर्तन का शंखनाद करेंगे। मुख्य वक़्ता बीएचयू के पूर्व कुलपति डॉ. गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने कहा की स्वामी सहजानंद सामाजिक न्याय के आधार स्तंभ थे। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा की देश के लिए जीवन समर्पित करें।
विज्ञापन

इससे पहले स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति जस्टिस गौतम चौड़रिया, बीएचयू के पूर्व कुलपति डॉ. गिरीश चंद्र त्रिपाठी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से स्वामी सहजानंद सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलित कर जयंती समारोह का शुभारंभ किया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की स्वामीजी जाति के नहीं सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वामी सहजानंद जैसा कोई नेता नहीं हुआ जिसने सूक्ष्मता से किसानों, मजदूरों और वंचितों के लिए काम किया। उन्होंने भारत सरकार से स्वामी सहजानंद सरस्वती के जन्मस्थान देवा को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने का मांग की। इस अवसर पर डॉ. अखिलेश राय, अजय राय मुन्ना, औसाफ उर्फ चाँद, हरिनारायण राय, अभिषेक तिवारी मुनिंद्र, रीता वर्मा आदि ने संबोधित किया। चंद्रप्रकाश एवं रविशंकर पप्पू ने अतिथियों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें