फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहकर सूबे की सरकार को दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सिविल कोर्ट के सिविल, क्रिमिनल एवं जूनियर बार के वकीलों ने मुंसिफ कोर्ट बेल्थरा और रसड़ा तहसील में भेजे जाने की खबर पर पूरे दिन न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि अगर मुंसिफ मजिस्ट्रेट का स्थानांतरण दोनों तहसीलों में किया गया तो प्रदेश सरकार को हम सबक सिखाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर क्रिकिनल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिवंश सिंह ने कहा कि तहसीलों में पहले भी मुंसिफ निरीक्षण किया था। लेकिन वहां अधिकारियों को ही बेआबरु होकर लौटना पड़ा था। ऐसे में प्रदेश सरकार का दोबारा प्रयोग सफल होने वाला नहीं है। जिले में अधिकांश मुकदमें होने के चलते कुछ तहसीलों और जिला मुख्यालयों पर होने से वादकारियों को भी परेशान होना पड़ेगा। कहा कि हम वादकारियों का हित चाहते हैं। लेकिन जो सुविधा के नाम पर दो तहसीलों में मुंसिफ कोर्ट का स्थापना कराने की कवायद चल रही है।
इस मौके पर दी सिविल बार के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ दूबे ने कहा कि अधिवक्ता हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर कौशल कुमार सिंह, जेपी सिंह, अरविंद सिंह, अशोक राय, अजय कुमार सिंह, गिरिजा शंकर सिंह, राजेश सिंह, दिनेश सिंह, विनोद कुमार सिंह, कमलेश यादव, योगेश्वर यादव, हरेंद्र सिंह, शिवाकांत, शैलेश कुमार, दीक्षा पांडेय, ममता तिवारी, रानी सिंह, अशोक वर्मा, अजीत सिंह, राजीव कुमार, अजय शंकर, राघवेंद्र, मनोज राय हंस, सोनू गुप्ता, रामविचार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें