फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष ने दी आत्मदाह की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बैरिया। नगर पंचायत स्थित डाकबंगला के प्रांगण में रविवार को गोंड खरवार समाज की बैठक भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तारकेश्वर गोंड के अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें तहसीलदार बैरिया के द्वारा पूर्व में की गई अमर्यादित टिप्पणी से नाराज जिलाध्यक्ष ने 16 जनवरी को आत्मदाह करने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले जाति प्रमाण बनाने को लेकर तहसीलदार बैरिया ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर जाति प्रमाण पत्र बनाने से मना कर दिया था। जिसकी शिकायत उप जिलाधिकारी बैरिया से दो जनवरी को की गई थी। दस दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से मर्माहत होकर यह निर्णय लिया हूं। बैठक में ददन गोंड, शिवशंकर गोंड, तेज नारायण गोंड, शंकर गोंड, पवन खरवार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें