चिलकहर। क्षेत्रीय लोगों ने रविवार को केंद्रीय रेलमंत्री को संबोधित ज्ञापन चिलकहर स्टेशन मास्टर को सौंपा। ज्ञापन में जिक्र किया कि उत्सर्ग एक्सप्रेस डाउन का ठहराव, प्लेटफार्म नंबर दो का निर्माण तथा प्लेटफॉर्म नंबर एक से दो पर जाने के लिए फुट ओवरब्रिज का निर्माण जल्द से जल्द हो। ज्ञापन में यह भी दर्शाया गया है कि दो नंबर प्लेटफार्म का निर्माण न होने से चिलकहर रेलवे स्टेशन पर दो गाड़ियां खड़ी होने पर गाड़ियों पर चढ़कर उस पार जाना पड़ता है, जो खतरे से खाली नहीं है। ज्ञापन देने वालों में रामस्वरूप तिवारी, मनोज कुमार ,पूर्व प्रधान राकेश कुमार, राजू सिंह, प्रदुमन यादव, संजय कुमार सिंह आदि रहे।