फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मैदान में पटाखा दुकानें सजकर तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। धनतेरस के बाद दीपावली पर भी बाजार चहकता रहा। धनतेरस पर 70 करोड़ का कारोबार कर चुका बाजार दीपावली पर भी गुलजार रहा। खरीददारी को लेकर व्यापारी उत्साहित हैं। दीपावली से एक दिन पूर्व यानी छोटी दीपावाली पर देर शाम तक बाजार में लोगों ने खरीदारी की। पटाखा, कपड़ा से लेकर पूजन सामग्री तक की खरीदारी होती रही। वहीं दूसरी ओर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति भी लोगों ने खरीदे। बाजार में ग्राहकों को लुभाने के लिए विभिन्न कंपनियों की तरफ से आकर्षक छूट और एक निश्चित राशि की खरीददारी करने पर गिफ्ट पैक भी दिया गया।
विज्ञापन

नगर के रामलीला मैदान में अस्थाई पटाखों की दुकान सज कर तैयार हैं, जहां खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को छोटी काशी की गतिविधियां बता रही है कि इस वर्ष दुकानदार और ग्राहक दोनों ने एक साथ चायनीज पटाखों का बहिष्कार किया। साथ ही दुकानदारों ने दुकान पर चायनीज पटाखा न बेचे जाने का पोस्टर भी चस्पा किया है। पटाखा विक्रेता कालीचरण ने बताया कि इस वर्ष कोई भी दुकानदार चीन निर्मित पटाखा नहीं लाया है। क्योंकि उनके लिए भी देेश से बढ़कर पटाखा नहीं है। बताया कि इस वर्ष ग्राहक पहले ही चीन निर्मित पटाखा के बारे में पूछकर ही पटाखा की खरीददारी रहे है। बताया कि जीएसटी लगने से इस वर्ष पटाखे की बिक्री में लगभग पांच फीसदी बढ़ोत्तरी हुई है। दुकानदार अंजनी कुमार ने बताया कि ग्राहक व दुकानदारों ने एक साथ चीन निर्मित सामानों को बहिष्कार किया है। ग्राहक देशी पटाखों की मांग कर रहे हैं। लोगों के उत्साह को देखते हुए पटाखा विक्रेेताओं में खुशी देखी जा रही है। उन्हें बेहतर कारोबार की उम्मीद है। बाजार में चटाई की लाट, बुलेट बम, छुरछुरी, लहसुन बम, मुर्गा बम, राकेट, चरखी, अनार इत्यादि पटाखों की बिक्री देर शाम तक रामलीला मैदान व अन्य फुटकर दुकानों पर होती रही। युवाओं में तेज आवाज वाले पटाखों की मांग अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें