नगर से सटे मिड्ढा गांव स्थित सेंट जान कांवेंट स्कूल में रविवार की देर शाम वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुुरूआत राज्यमंत्री (स्वंतत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अंत में विद्यालय के प्रबंधक शैलेंद्र सिंह ने कक्षा-नर्सरी से कक्षा-नौवीं तक अव्वल आए छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस दौरान सलोनी, शुभांजलि, निशा, सुनिधि, नेहा, शिवांगी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद बच्चों ने बापू से हटके..., खादीवाला तिरंगा, देश रंगीलेा, राडियो, गलती से मिस्टिकी गीत पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद बेटी बचाओ पर सजीव मंचन कर दर्शकों को भ्रूण हत्या के प्रति जागरूक किया। तत्पश्चात चंदा मामा, आज वार्षिकोत्सव, ये श्याम मुरली वाले, मत बाटो इंसान को, तोते के जैसे, मेरा मुल्क आदि गीत छात्र-छात्राओं ने गाकर समा बांध दिया। इस दौरान कव्वाली व दहेज गीत प्रस्तुत कर दहेज के लोभियों को करारा तमाचा मारने का काम किया। इस मौके पर संस्थापक इंद्रजीत सिंह, प्रधानाचार्य डीडी प्रधान, अंकित, रितेश वर्मा, निधि सिंह, रितेश पांडेय, निधि राय, नेहा पांडेय, सीमा पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन छात्र प्रशांत सिंह, खुीशाऋंजलि व पायल सिंह ने किया।