सिकंदरपुर। क्षेत्र के वंशीबाजार स्थित ज्ञानकुंज एकेडमी के प्रांगण में शुक्रवार को 24वां पुरस्कार एवं परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर योगेंद्र सिंह द्वारा पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि ने कक्षा 11वी में प्रथम स्थान प्राप्त निशा गिरी एवं द्वितीय स्थान शिवांगी सिंह तृतीय स्थान सुरजीत सिंह को टैब मेडल घड़ी व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। 9वीं में विवेक कुमार वर्मा प्रथम, रूपांत कुमार राय द्वितीय व वैभव कुमार राय तृतीय स्थान पर रहे। विद्यालय के प्रबंधक देवेंद्र नाथ सिंह व प्रधानाचार्य सुधा पांडे ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।