फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया हनुमान का जन्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
रतसर। क्षेत्र के जनऊपुर गांव में शनिवार को हनुमान मंदिर में पवन पुत्र संकटमोचक हनुमान का जन्मोत्सव श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। पं राजदेव पांडेय की अध्यक्षता में हुए समारोह में श्री रामचरित मानस का अखंड पाठ हुआ। उसके बाद हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। इस अवसर पर हनुमत सेवा ट्रस्ट के संयोजक पं. धनेश कुमार शास्त्री ने कहा कि हनुमान जी भक्ति और शक्ति तथा अनन्य सेवा के प्रतीक है। कार्यक्रम में सत्यदेव पांडेय, श्री निवास पांडेय, श्याम नारायन गुप्त, करीमन राम, नीरज पांडेय, रोहित, अभिषेक, विकास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें