रसड़ा कसबा में करीब नौ माह पहले सीएचसी में लूटपाट मामले में दो आरोपियों की जमानत प्रार्थनापत्र पर सुनवाई करते हुए जिला जज सुदीप कुमार की अदालत ने खारिज कर दिया। अभियोजन कसबा स्थित सीएचसी के चिकित्सक दिनेश चंद दूबे में कोतवाली में तहरीर दर्ज कराई थी। जिसमें आरोप लगाया था कि नौ जून 2017 की रात में कुछ लोग आए और अस्पताल में लूटपाट किए। इस दौरान कुछ दवाएं और कीमती सामान भी लेकर चले गए। इस मुकदमे में दो आरोपियों राजेश वर्मा और दयाशंकर वर्मा पुलिस ने नामजद अभियुक्त बनाया। मामले में जिला जज सुदीप कुमार की अदालत ने सुनवाई करते हुए जमानत के पर्याप्त आधार न पाकर दोनों अभियुक्तों की जमानत अर्जी खारिज कर दी।