बलिया। जिला खो-खो संघ बलिया तत्वावधान में आयोजित सीनियर जिला खो-खो लीग चैंपियनशिप-2018 के समापन गुरुवार को हो गया। बालक वर्ग के फाइनल मैचों में तहसीली स्कूल ने सैक्रेड हर्ट को हराकर कप पर कब्जा जमाया। हार्ड लाइन मैचों में सनबीम स्कूल अगरसंडा ने द होराइजन स्कूल गड़वार को हरा कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग के मैचों में तहसीली स्कूल बलिया ने बलिया क्लब हरा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। हार्ड लाइन मैचों में कस्तूरबा रेवती ने सैक्रेड हर्ट स्कूल को हरा कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। मैच का बेस्ट प्लयेर तहसीली स्कूल के ही अजीत शर्मा और नेहा खरवार चुनें गए। मैच में निर्णायक रानी लक्ष्मीबाई अवार्डी खो-खो खिलाड़ी प्रीति गुप्ता, चंद्रभानु सिंह, पंकज द्विवेदी, राजेश कुमार दूबे रहे। वहीं, टीम कोच व प्रभारी अनिल कुमार कन्नौजिया, कामना चौधरी, पंकज सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह, बादल भी पैनी नजर रखे रहे।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि आरएसएस के विभाग प्रचारक सुरजीत जी ने कहा कि खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि आप अपने लक्ष्य को तय करने के साथ और परिश्रम करें। ध्येय बनाए और संगठित होकर इस खेल को खेलें, सफलता आपका कदम चूमेंगी। इस दौरान जितेंद्र सिंह, शिक्षक नेता निर्भय नारायण सिंह, बब्बन यादव, ओमप्रकाश सिंह, सतेंद्र राय, ममता सिंह, सुधा त्रिपाठी, नूरजहाँ, नैना देवी, सपाम के अलावा आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे। समिति के अध्यक्ष प्रशांत कुमार पांडेय, सचिव कनक चक्रधर व कोषाध्यक्ष मु. वसीम ने आभार तथा संचालन अनिल मिश्रा ‘प्रियदर्शी‘ ने किया।