फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ को पत्रक सौंप धांधली का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह रोड। विकास खंड दुबहर अंतर्गत तिवारी बरहटा के ग्रामीणों ने सीडीओ को गांव में विकास कार्य में धांधली को लेकर एक पत्रक सौंपा है। पत्रक में कहा गया है कि गाव में प्रधानमंत्री आवास के नाम पर काफी अनियमितता की गई है। लाभार्थियों से आवास के नाम पर वसूली की गई है। आरोप है कि आवास में अधिकांश ऐसे लोगों का चयन किया गया है, जिनका आवास पहले भी मिल चुका है। कई लोग ऐसे हैं, जिनके अभिभावक सरकारी नौकरी में हैं। जबकि गाव में शौचालय एक भी नहीं बना है। साथ ही नाली, खड़ंजा, स्ट्रीट लाइट का कार्य दो वर्ष से कुछ भी नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान सहित सचिव द्वारा सरकारी धन का लाखो रुपये का बंदरबांट किया गया है। ग्रामीणों ने सीडीओ से जांच कर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उधर, सीडीओ संतोष कुमार ने ग्रामीणों की शिकायत पर जांच करने के लिए बीडीओ दुबहर को निर्देश दिया है। पत्रक देने वालों में राजेश कुमार यादव, चंद्रमा यादव, भजुमन, राहुल यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें